फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइक सवार के तमंचा अड़ाकर 22 हजार लूटे

बाइक सवार के तमंचा अड़ाकर 22 हजार लूटे

Sat, 05 Jan 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार के तमंचा अड़ाकर 22 हजार लूटे
नवाबगंज(फर्रुखाबाद) । बाइक से घर जा रहे युवक पर अचानक बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया। तमंचा अड़ाकर जेब से 22 हजार 700 रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे गन्ने के खेतों में होते हुए भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव मंझना निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र रूपेश शुक्रवार देर शाम फर्रुखाबाद से वापस घर जा रहा था। करीब पौने आठ बजे गंगलऊ के निकट संपर्क मार्ग पर उसने बाइक मोड़ी। अचानक उसके ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया गया। इससे वह लड़खड़ा गए। वह कुछ समझ पाता, इसी बीच तीन बदमाशों में से एक ने तमंचा अड़ा दिया। धमकी देते हुए 22 हजार 700 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश गन्ने के खेतों में भाग गए। रूपेश ने गांव उस्मानपुर के पास पहुंचकर पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। एसओ रविंद्रनाथ यादव ने बताया घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी। घटना फर्जी है।
विज्ञापन



बाइक सवार को तमंचा अड़ाकर 22 हजार लूटे
मोड़ पर लुटेरों ने पहले डंडे से किया हमला, घटना के बाद गन्ने के खेत में भागे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed