{"_id":"5c27b49dbdec2256a03b6d3d","slug":"201546106013-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति अधिकारी और दो निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पूर्ति अधिकारी और दो निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी और दो निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। कार्यालय में शाम को शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी ने शासन को भेजी थी। उसी के आधार यह कार्रवाई हुई है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, कायमगंज के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार व सनद कुमार समेत चार लोग कुछ दिन पूर्व फतेहगढ़ स्थित कार्यालय में शाम के समय शराब पार्टी कर रहे थे। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर वायरल कर दिया। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से 24 दिसंबर के अंक में प्रकाशित की थी। वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शासन ने कार्यालय में शराब पार्टी करने के आरोप में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, कायमगंज के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा और अमृतपुर के पूर्ति निरीक्षक सनद कुमार को निलंबित कर दिया है। इसका आदेश जिला मुख्यालय पर आ गया है।