{"_id":"dce1ef8e008542caab0cdd96cb4d1ebf","slug":"2-75-lakh-stolen-car-break-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का शीशा तोड़ कर चुराए पौने तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का शीशा तोड़ कर चुराए पौने तीन लाख
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर पर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोर नोट भरा थैला चोरी कर ले
विज्ञापन
गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
थाना जहानगंज के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी राघवेंद्र सिंह जमीन का
बैनामा करने के लिए सदर तहसील आ रहे थे। राघवेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला गीतापुरम निवासी गनेश कुमार को बुलाने के लिए
कार से पहुंचे।
घर के पास कार को खड़ा कर शीशे बंद कर दिए थे। गाड़ी में नोटों भरा थैला रखा हुआ था। राघवेंद्र सिंह रिश्तेदार को बुलाने चले गए और पीछे से चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर थैला चोरी कर लिया। कुछ समय बाद जब वह लौट कर आए तो गाड़ी का शीशा टूटा देख घटना की जानकारी हुई। रुपयों के चोरी हो जाने की जानकारी पर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर दरोगा एसके भारद्वाज मौके पर जा पहुंचे और जांच पड़ताल की।
राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 2.75 लाख रुपए रखे हुए थे। वह बैनामा के लिए रुपयों को लेकर आए हुए थे। लाखों की चोरी होने पर ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।