फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

Fri, 25 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के परतापुर तराई में साइकिल से खेत से घर लौटते समय छात्र को मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। परतापुर तराई गांव निवासी सतीश पाल का पुत्र सचिन (14) गांव के पास स्थित रामस्वरूप सावित्री देवी इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सचिन साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। जब वह रामस्वरूप सावित्री देवी इंटर कालेज के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सचिन पाल गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ने मौरंग की ट्राली ट्रैक्टर से अलग कर दी और ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

शव देख मृतक की मां ममता देवी और पिता सतीश पाल आदि परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। सतीश ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।


सतीश पाल ने बताया कि चालक ने ट्राली निकाली और ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सतीश ने बताया कि सचिन उनका सबसे बड़ा पुत्र था। उसके एक बेटी दीक्षा और छोटा बेटा सौरभ है।

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
खेत से लौट रहा था घर, चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भागा
शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों ने चालक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed