फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मां को इलाज न मिलने पर बेटे ने किया हंगामा

मां को इलाज न मिलने पर बेटे ने किया हंगामा

Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मां को इलाज न मिलने पर बेटे ने किया हंगामा
मां को सही इलाज न मिलने व एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भेजे जाने का आरोप लगाकर बेटे ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा कर दिया। इस पर डाक्टर ने उसे समझाकर और रेफर कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पितौरा गांव निवासी राजीव की मां इंद्रवती का ब्लड प्रेशर शुक्रवार को लो हो गया था। इस पर वह शुक्रवार दोपहर मां को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। वहां डाक्टर ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। इसके बाद कर्मचारी ने उन्हें दस नंबर वार्ड में शिफ्ट करने को कह दिया, लेकिन कोई भी कर्मचारी उसके साथ वार्ड नंबर दस में नहीं गया। वह अपनी मां को खुद स्ट्रेचर पर लेकर वार्ड नंबर दस पहुंचा।
विज्ञापन


वहां कर्मचारियों ने फिर उसे नीचे जाने को कह दिया। इस पर वह अपनी मां को स्ट्रेचर पर लिटा कर नीचे ले आया लेकिन वहां भी उन्हें कोई देखने वाला नहीं था। मां की हालत बिगड़ती देख वह शोर मचाने लगा और डाक्टरों पर आरोप लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर कर्मचारी अपने कक्षों से निकल आए और उसे समझाने लगे। इस पर वह शांत नहीं हुआ और अपनी मां को गोद में उठाकर चल दिया। तभी इमरजेंसी कक्ष से डाक्टर अभिषेक चतुर्वेदी निकल कर आए। उन्होंने राजीव को समझाकर शांत किया और उसकी मां को रेफर कर दिया। तब मामला शांत हुआ।

मां को इलाज न मिलने से बेटे ने किया हंगामा

डाक्टर के समझाने व रेफर करने पर शांत हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed