{"_id":"5ca3a1b4bdec22141231fbbb","slug":"161554227636-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी नसीम खां की पत्नी अंजुम बेग (28) ने गृह कलह व उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। इस मामले में मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मो. इंसाफ खां ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम की शादी 30 अक्तूबर 2011 को बराकेशव निवासी नसीम खां के साथ की थी। 29 मार्च को ससुराल में बेटी के साथ मारपीट की गई। बेटी ने फोन पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी थी। इस पर वह 31 मार्च को बेटी की ससुुराल पहुंचे। एक अप्रैल को उन्होंने बेटी को विदा करने को कहा। इस पर ससुरालीजनों ने मना कर दिया। वह अंजुम के बेटे को लेकर चले आए। शाम 4.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि अंजुम ने फांसी लगा ली है। वह परिजनों के साथ पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गाल व गर्दन पर चोट के निशान थे।
इससे उन्हें विश्वास है कि पति नसीम, उसके पिता जान मोहम्मद, मां रुखसाना, भाई खुर्शीद व वसीम की पत्नी तबस्सुम ने उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की है। यह बात अंजुम की बेटी रफा ने बताई है। शव का पोस्टमार्टम डॉ. प्रदीप सिंह व डॉ. अनुराग के पैनल ने किया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 18 घंटे पूर्व फांसी लगने से श्वांस नली का अवरुद्ध होना बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।