{"_id":"5d07d8838ebc3e2c7546ce01","slug":"15607952544-farrukhabad-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज कस्बे के एक मोहल्ला में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें मोहल्ले के ही 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा निवासी कक्षा दो में अध्ययनरत सात वर्षीय बालिका रविवार को अपराह्न तीन बजे लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान शाम को परिजनों को बालिका मिली। तब उसने बताया कि पड़ोस का लड़का उसे अपने मकान में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
घटना ने संबंध में बच्ची के पिता ने कमालगंज थाने में मोहल्ले के 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी आरोप लगाया है कि किशोर इसी प्रकार की घटना पूर्व में भी बालिका के साथ कर चुका है।
विज्ञापन
यह उल्लेख नहीं है कि कब घटना की थी। मामले की जांच एसआई शशांक गिरी को दी गई है। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि दोपहर को जब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया तब तक चिकित्सक जा चुके थे।
मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को ही किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
आरोपी किशोर को हिरासत ने लिया गया