फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डांस को लेकर बरात में फायरिंग, दूल्हा भागा

डांस को लेकर बरात में फायरिंग, दूल्हा भागा

Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
डांस को लेकर बरात में फायरिंग, दूल्हा भागा
थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर में बरात चढ़ते समय बरातयिों व घरातियों में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। दूल्हा भी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। सोमवार दोपहर में फेेरे होने के बाद बरात को विदा किया गया।
विज्ञापन



गांव सिरमौरा बांगर निवासी सुभाष की बेटी पिंकी की शादी एटा जनपद के दरियावगंज थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा निवासी अमित से तय हुई थी। रविवार को बरात आई और देर रात चढ़ रही थी। इसी दौरान घरातियों व बरातियों में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद एक शातिर ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। दूल्हा भी भाग गया और गांव के बाहर पुलिया पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन



सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। कुछ देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें वहां पर उसे कोई आरोपी नहीं मिला। हालांकि कुछ खोखे घटनास्थल से मिले। पुलिस ने बरातियों व घरातियों को समझा कर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तब दूल्हे को शादी की रस्मों के लिए बुलाकर लाया गया। इसके बाद पुलिस चली गई। ग्रामीणों के समझाने पर शादी की रस्में आगे बढ़ीं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे पिंकी की विदा हो सकी। हल्का प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अभी तक किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। जांच करवाई जा रही है।


डांस को लेकर बरात में फायरिंग, दूल्हा भागा

बरात चढ़ते समय डांस करने को लेकर हुआ विवाद

दोपहर के समय हो सकीं भांवरें और विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed