फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सराफा कमेटी के अध्यक्ष से मारपीट, घायल

सराफा कमेटी के अध्यक्ष से मारपीट, घायल

Fri, 14 Jun 2019 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सराफा कमेटी के अध्यक्ष से मारपीट, घायल
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में पुरानी रंजिश में सराफा कमेटी के अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन



इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।


थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी नरसिंह वर्मा मोहम्मदाबाद सराफा कमेटी के अध्यक्ष हैं। उनका मोहल्ले के ही पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को वह आजाद नगर स्थित अपने प्लाट पर बैठे थे।


इसी दौरान पड़ोसी अपने पिता व करीब 25 अज्ञात लोगों के साथ आया और लाठी डंडों से पीटकर नरसिंह को घायल कर दिया। नरसिंह के भाई पवन उर्फ कन्हैया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



पवन ने पड़ोसी पिता-पुत्र समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर से माया देवी पत्नी राजेंद्र बाथम ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उसकी देवरानी का बेटा करन (पांच वर्ष) गुरुवार को खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान उसे एक पर्स पड़ा मिला। उसमें तीन सौ रुपये थे। जब वह पर्स वापस देने गई तो नरसिंह ने कहा कि उसमेें 15 हजार रुपये थे। उसने निकाल लिए। इस पर वह लोग गाली देने लगे।



वह वहां से चली आई। शुक्रवार दोपहर इन लोगों ने इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जीव प्रकाश दुबे बचाने आए तो उनके साथ भी गाली गलौज की। साथ ही जान माल की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में भी भिड़ गए।

सराफा कमेटी के अध्यक्ष से मारपीट, घायल

थाने में भी दोनों पक्षों के लोग भिड़े, एक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed