फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पत्नी, सास व साली से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

पत्नी, सास व साली से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पत्नी, सास व साली से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
थाना क्षेत्र के गांव नथुआपुर में पत्नी, सास व साली के साथ हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से निजी अस्पताल में भर्ती युवक की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। युवक के भाई ने उसकी पत्नी, सास व साली के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उसे खाने में जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव नथुआपुर में स्व. वेदराम के 26 वर्षीय पुत्र नीरज का शुक्रवार को पत्नी, सास व साली से विवाद हो गया था। परिजनों ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद नीरज की तबियत बिगड़ गई। आशंका थी उसके पेट में जहरीला पदार्थ गया था। परिजन फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसे ले गए।
विज्ञापन



इस दौरान पत्नी व उसकी मां घर से चली गईं। रविवार को नीरज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भोजपुर चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि कक्षा 8 पास नीरज की शादी जनपद कासगंज के थाना ढोलना के गांव फिरोजपुर की युवती से 18 माह पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी भी 8वीं पास है। नीरज खेती व मजदूरी करता था। मृतक के बड़े भाई रामदीन ने थाने में दी तहरीर में कहा कि छोटे भाई नीरज की सास शुक्रवार को अपनी पुत्री से मिलने आईं थी। किसी बात को लेकर नीरज की पत्नी व सास से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान गांव में ही ब्याही पत्नी की बड़ी बहन भी आ गई।


उसने बहन व मां का पक्ष लेकर नीरज को भला बुरा कहा और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। बाद में पत्नी उसकी मां व बहन ने साजिश रच कर भाई नीरज को खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।



इससे उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी व सास घर में रखे जेवरात, 1.35 लाख रुपये व कपड़े आदि लेकर चली गईं। नीरज के ससुर पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया। भोजपुर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


घरेलू विवाद के बाद जहर खाने से युवक की मौत

मृतक के भाई ने पत्नी, सास व साली के खिलाफ दी तहरीर

खाने में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed