फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कोठी में पांच घरों से नकदी जेवरात चोरी

कोठी में पांच घरों से नकदी जेवरात चोरी

Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोठी में पांच घरों से नकदी जेवरात चोरी
थाना क्षेत्र के कोठी गांव में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाया। चोर सभी घरों में दीवारें फांद कर घुसे। वहां से लाखों रुपये की नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



कोठी गांव निवासी जगदीश घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। बाकी परिजन छत पर सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर घुस गए और कमरे से बक्सों के ताले तोड़कर अंगूठी, बेसर, पायल, 60 हजार रुपये पार कर ले गए। इस दौरान चोरों ने घर में रखा खाना भी खाया और आंगन में शौच कर चले गए।
विज्ञापन



वही, गांव निवासी पंकज परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गए। वहां रखे बक्से खंगाल डाले। बक्सों से दो अंगूठी, दो चेन, पायलें, झाले, नौ हजार रुपये चोर निकाल ले गए। इसके बाद गांव के जवर सिंह के घर में चोर घुस गए। वहां से कुछ घरेलू सामान व नगदी आदि चोरी कर ले गए। आकाश पाल के घर से चोरों ने पायल, कुंडल व 15 सौ रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोने लाल भी छत पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस गए और उनके घर में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। वहां से कुछ नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब लोग छतों से उतरकर नीचे आए तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। घटना की तहरीर केवल पकंज कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी रामनिवास दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह परिवार सहित वहीं रहते हैं। उनके पिता कप्तान सिंह पास के ही घर में रहते हैं। देर रात चोरों ने रामनिवास के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। अंदर कमरे का ताला तोड़ कर वहां से 12 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी व एक चेन पार कर दी। सुबह जब पिता कप्तान सिंह जागकर बाहर आए तो उन्हें चोरी का पता चला।



उनके पड़ोस में ही रहने वाले पातीराम के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। पातीराम दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी शांतिदेवी छत पर सो रही थीं। चोर सामने की दीवार कूद कर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ कर एक जोड़ी झुमकी व एक जोड़ी कुंडल ले गए। शांतिदेवी को सुबह चोरी का पता चला। एसआई जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों चोरी के मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कारर्वाई की की जाएगी।


कोठी गांव में पांच घरों से नगदी व जेवर चोरी

दीवार फांद कर घर में घुसे चोर

सुबह जानकारी होने पर दी पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed