फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   वार्ड आया ने नर्स को जड़ा थप्पड़, पति ने की मारपीट

वार्ड आया ने नर्स को जड़ा थप्पड़, पति ने की मारपीट

Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
वार्ड आया ने नर्स को जड़ा थप्पड़, पति ने की मारपीट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स के बीपी मशीन मांगने से झल्लाई वार्ड आया ने उसे थप्पड़ दिया। वहां मौजूद आया के पति ने नर्स से गालीगलौज कर धमकी दी। इससे भयभीत नर्स ने थाने में तहरीर देने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन


सीएचसी राजेपुर में सुबह स्टाफ नर्स हर्षबाला मरीज देख रही थीं। उन्होंने वार्ड आया सोनी से बीपी की मशीन मंगाई। इस पर सोनी जाकर दूसरा मरीज देखने लगी। जब नर्स ने कहा कि मरीज देखना वार्ड आया का काम नहीं है तो वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


नर्स ने इसकी जानकारी अपनी सीनियर विमलेश कुमारी को दी। इसी बीच वार्ड आया ने पति को बुला लिया। वह भी नर्स पर भड़कने लगा और गालीलौज करते हुए नौकरी न करने देने की धमकी दी। इस पर नर्स ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन करने का प्रयास किया तो वार्ड आया ने नर्स को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके पति ने भी मारपीट की। हर्षबाला ने थाने में घटना की तहरीर दी। इसमें कहा कि वह दूसरे जनपद की निवासी हैं और यहां अकेले रहकर नौकरी करती है। इस घटना से वह भयभीत हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


आरोप लगाया कि इससे पूर्व फार्मासिस्ट व प्रभारी चिकित्साधिकारी से भी अभद्र व्यवहार किया जा चुका है। दूसरी ओर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्रमित राजपूत ने बताया कि वार्ड आया झगड़ालू है। एक बार उन्हें भी धमकी दे चुकी है। जांच के लिए पुलिस वार्ड आया के घर पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिली। थानाध्यक्ष प्रदीप कुुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड आया ने नर्स को जड़ा थप्पड़, पति ने की मारपीट

बीपी चेक करने की मशीन मांगने पर झल्लाई आया
भयभीत नर्स ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed