फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दबंगई में दो लाइनमैन को बीच चौराहा पीट किया घायल

दबंगई में दो लाइनमैन को बीच चौराहा पीट किया घायल

Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
दबंगई में दो लाइनमैन को बीच चौराहा पीट किया घायल
मोबाइल की लीड कान में लगाकर बाइक से जा रहे दो लाइनमैनों को दबंग युवकों ने पिपरगांव चौराहा पर रोक लिया। दोनों की लोहे के पाइप से पिटाई कर दी। एक लाइनमैन का सिर फट गया और दूसरे के शरीर में चोट आई। दुकानदारों के ललकारने पर दबंग धमकी देकर वहां से भाग गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चूड़ा मौजा जल्लापुर निवासी उत्तम कुमार लोधी और बलराम लोधी भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन हैं। रविवार दोपहर बाद दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। उत्तम कुमार कान में मोबाइल की लीड लगाकर बाइक चला रहा था।
विज्ञापन



पिपरगांव चौराहा के पास गांव नगला समई निवासी दो दबंग युवक खड़े थे। उन्होंने बाइक को रोक लिया और लाइनमैनों से कहा कि बाइक पर लीड लगाकर चलते हो। बिजली सही करने को बुलाओ तो नहीं आते हो। इसका विरोध करने पर दोनों दबंगों ने हाथ में लिए लोहे के पाइप से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइप लगने से उत्तम कुमार का सिर फट गया और दूसरे लाइनमैन के शरीर में चोट आई। दुकानदारों के ललकारने पर हमलावर धमकी देकर वहां से भाग गए। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।



प्रभारी कोतवाल राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी गई। वहां कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


दो लाइनमैनों को बीच चौराहा पीट किया घायल

कान में लीड लगाकर बाइक चलाते देख रोका और पीटा

पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed