फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीच बचाव में धक्का देने से सौतेली मां की मौत

बीच बचाव में धक्का देने से सौतेली मां की मौत

Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बीच बचाव में धक्का देने से सौतेली मां की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर में सौतेले भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने गई वृद्धा को सौतेले बेटे ने धक्का दे दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेटा उसे सीएचसी लेकर गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेेटे की तहरीर पर पुलिस ने सौतेले बेटे को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी केहर सिंह की तीन शादियां हुई थीं। उनकी पत्नी दुर्गा देवी (75), श्यामादेवी व बुद्धवती हैं। केहरी सिंह और श्यामादेवी की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों के आठ बेटे हैं। दुर्गा देवी के बेटे सुशील कुमार ने मंगलवार को तकीपुर निवासी पप्पू से 50 किलो खरबूजा बेचने के लिए उधार लिए थे।
विज्ञापन



बुद्धवती के बेटे रामप्रकाश ने बुधवार को उससे खरबूजा मांगे तो सुशील ने उससे रुपये की मांग की। इसी को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। परिजनों ने किसी तरह से दोनों का शांत कराया। गुरुवार को रामप्रकाश नशे की हालत में आया और सुशील से विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके खरबूजे भी फोड़ दिए। शोर सुनकर दुर्गा देवी दोनों का बीचबचाव करने पहुंची। राम प्रकाश ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। सुशील उन्हें लेकर सीएचसी लेकर गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई उसमें धक्का लगने से गिरने से जान जाने की बात कही गई। जब शव पोस्टमार्टम को पहुंचा तो उनकी पीठ, कमर व जांघ में धारदार हथियार के चोट के निशान थे। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम डा. सौरभ कटियार व डा. सुमित सिंह के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

धक्का देने से सौतेली मां की मौत

सौतेले भाइयों के विवाद में बीचबचाव करने गई थी

आरोपी सौतेला बेटा गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed