{"_id":"5ce43669bdec22075b0c056e","slug":"15584600611-farrukhabad-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसका याकूतगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया पर पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
गांव नगरिया देवधरापुर गांव में सोमवार रात्रि तिलक समारोह था। आबादी के बीच सड़क किनारे खाली पड़े प्लाट में टेंट लगाकर तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। तिलक की रस्म के दौरान वर पक्ष की ओर से तमंचे से हर्ष फायरिंग की जा रही थी।
तभी पास के एक मकान के छज्जे पर कार्यक्रम देख रहे एक युवक के हाथ में गोली लग गई। रात को ही घायल युवक को याकूतगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने याकूतगंज में इलाज करने वाले चिकित्सक के यहां पहुंचकर जानकारी लेने की कोशिश की। जानकारी न मिलने पर पुलिस लौट गई। एसआई जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी है। फिर भी पता किया जा रहा है।
तिलक में आए लड़की के चाचा से मारपीट: थाना क्षेत्र के गांव ककरैया कैटहा में अपनी भतीजी का तिलक लेकर आए थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुबेरपुर घाट निवासी दीप सिंह ने एनसीआर दर्ज कराई है।
इसमें कहा कि वह अपनी भतीजी का तिलक ग्राम ककरैया कैटाह में लेकर आया था। तिलक चढ़ा कर वापस जा रहा था। तभी ककरैया कैटाह निवासी डब्लू उर्फ अखिलेश पुत्र जंगबहादुर बेवजह गालीगलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। इससे वह व उनका पुत्र वीरपाल व रामदास पुत्र मेवाराम घायल हो गए।
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक घायल
पुलिस को नहीं दी गई घटना की सूचना