{"_id":"5ce2eb75bdec22077268a378","slug":"15583753383-farrukhabad-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने को हुए विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान खाली कराने को हुए विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के मोहल्ला चिंतामणी स्ट्रीट में दुकान खाली कराने को लेकर किराएदार और दुकान मालिक में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने किराएदार की तहरीर पर दुकान मालिक के खिलाफ चोरी और दुकान मालिक की तहरीर पर किराएदार समेत पांच के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला घेरश्यामू खां निवासी परवेज खां ने मोहल्ला चिंतामणी स्ट्रीट निवासी राजीव गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह दुकान का किराया 10-12 साल से अदालत के माध्यम से जमा कर रहा है। राजीव गुप्ता दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
18 मई को बाजार बंद होने पर रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान में ताले डालकर घर आए थे। 19 मई को रविवार के कारण बाजार बंदी थी। दोपहर के समय दुकान से आठ हजार रुपये निकालने गया था तो उसकी दुकान के ताले बदले हुए थे।
विज्ञापन
पता चला कि राजीव गुप्ता ने उसकी दुकान के ताले तोड़ दिए और उसमें रखा करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी करने के बाद अपने ताले डाल दिए। वहीं दुकान मालिक राजीव गुप्ता ने घेरश्यामू खां निवासी दुकान के किराएदार परवेज, शाहरूख, फिरोज खां उर्फ मुन्ना, फैजान व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा कि उसने 2009 में मधुराज कांपलेक्स मार्केट खरीदा था। उसमें कुछ दुकानें किराए पर उठी थी। एक दुकान परवेज किराए पर लिए थे। इनको दुकान खाली करने के लिए कहा था। 18 मई को दुकानदार परवेज दुकान खाली कर चले गए।
इससे अपने ताले दुकान में डाल दिए थे। रविवार को किराएदार परवेज अन्य आरोपियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी।
दुकान खाली कराने को हुए विवाद में क्रास रिपोर्ट
एक की तहरीर पर चोरी और दूसरे पक्ष की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज