फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किसान के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

किसान के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन

- दीवार फांद कर घर में घुसे चोर
कंपिल। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया में शुक्रवार रात चोरों ने किसान के घर में घुसकर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। दोपहर को गांव से कुछ दूरी पर खाली बक्सा पड़ा मिला। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी रामसनेही के घर में शुक्रवार की रात को चोर दीवार के सहारे प्रवेश कर गए। उस समय रामसनेही घर के पास बने घेर में सो रहे थे। चोर कमरे में रखे बख्से उठाकर ले जा रहे थे। तभी खटपट की आवाज सुनकर पास के दूसरे कमरे में सो रही प्रेमा देवी पत्नी रामसनेही जाग गई। उठकर देखा तो चोर घर का मेन गेट खोल रहे थे। इस पर प्रेमा देवी ने शोर मचा दिया। प्रेमा देवी का बेटा सतेंद्र व उसकी पत्नी ज्योति छत पर बने कमरे में सो रहे थे। शोर सुनकर बेटा सतेंद्र व मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे बक्से गायब थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास खेतों में चोरों को तलाश किया लेकिन कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना देनी चाही तो नंबर ही नही लगा। रामसनेही ने बताया कि बक्से में एक सोने की चेन, दो अंगूठी, दो बेसर, दो मंगलसूत्र, चांदी की कमरबंद तीन जोड़ी पायलें, दो जोड़ी तोड़िया, खड़ुआ, चालीस हजार की नगदी, आधार कार्ड खेत के बैनामा के कागज, बैंक पासबुक, पैनकार्ड आदि रखे थे। बताया कि चोरी गए जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। सुबह रामसनेही ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रामसनेही की पत्नी प्रेमा देवी से घटना की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर गांव के किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने मिलिकिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के खेत मे कुछ सामान व बक्सा पड़ा देखा। सूचना पर रामसनेही वहां पहुंच गए। वहां खाली बक्सा व कागज पड़े थे। नगदी जेवर गायब थे। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed