फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बहन की विदाई से पहले ट्रैक्टर की टक्कर से भाई की मौत

बहन की विदाई से पहले ट्रैक्टर की टक्कर से भाई की मौत

Thu, 13 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी के बाद बहन की विदाई के पहले ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर सवार युवक को हिरासत में लेकर पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना के चलते बहन की विदाई भी नहीं हो सकी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगी। यह रस्तोगी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कुइंयाबूट खारबंदी निवासी राकेश सिंह ट्रैक्टर मिस्त्री हैं। बुधवार शाम राकेश की पुत्री राधा देवी का शादी समारोह नवभारत सभा भवन में था। बारात जिला कासगंज के थाना व कसबा गंजडुडवारा से आई थी। गुरुवार तड़के राकेश्ा सिंह का पुत्र शनि कुमार (18) बाइक से किसी काम से नवभारत सभा भवन से रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। ठंडी सड़क स्थित कृष्णा देवी इंटर कालेज के पास ओवरटेक के प्रयास में शनि आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का झोला ट्रैक्टर के आगे वाले हिस्से में फंस गया और टंकी फट गई। शनि घिसटते हुए चला गया। यही नहीं ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जाकर घुस गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जबकि आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर पर बैठे सौरभ कुमार पुत्र आवेश कुमार निवासी मिल्किया पहाड़पुर थाना नवाबगंज को पकड़ लिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल शनि को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मां किरन देवी और बहन राधा व भाई सूरज रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताते हैं कि शनि रस्तोगी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed