{"_id":"5c0415afbdec22416f232045","slug":"154377161111-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाए जाने को लेकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाए जाने को लेकर बवाल
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल (फर्रुखाबाद)। ग्रामीण की जमीन पर स्कूल की बाउंड्रीवॉल को बनाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। प्रधान पुत्र से महिलाओं की नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने तनाव को देख पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गंगाटोला निवासी कैलाशचंद्र की पैतृक जमीन गांव सूरजपुर में है। इस जमीन के ही कुछ हिस्से पर प्राथमिक विद्यालय बना है। इसको लेकर विवाद चल रहा है। कैलाश चंद्र का आरोप है कि रविवार को प्रधान पुत्र केंद्रपाल शाक्य और स्कूल के शिक्षक संजय यादव उसकी जमीन पर स्कूल की बाउंड्रीवॉल बना रहे थे। जब उसने विरोध किया तो प्रधान पुत्र के समर्थकों ने गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देने दी और पथराव कर दिया। इससे कई महिलाओं के चोटें आ गईं। महिलाओं ने कार्रवाई को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर दरोगा हरीओम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया। इस दौरान महिलाओं की प्रधान पुत्र से तीखी नोकझोंक हो गई। तनाव को देखकर दरोगा ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
प्रधान पुत्र ने बताया कि स्कूल उनकी भूमि पर नहीं बना है। दरोगा ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। इसकी पैमाइश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।