{"_id":"5bf2f21abdec222f4e2684a9","slug":"1542648395323-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट और पथरहाव में 23 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट और पथरहाव में 23 पर मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठेली दुकानदार के साथ मारपीट के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति रही। हालांकि पूरी रात फोर्स इलाके में गश्त करती रही।
शहर कोतवाली के मोहल्ला डबग्रान निवासी मुन्नालाल प्रजापति दालमोठ की ठेली लगता है। रविवार रात मुन्नालाल ठेली लेकर नरकसा की ओर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला खटकपुरा निवासी कादिर और उसके साथी मोहम्मद शाहरुख ने ठेली के आगे बाइक को लगा कर गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पीट दिया। कुछ लोग बीच बचाव करने लगे तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा।
मुन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने कादिर, शाहरुख और 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे पक्ष से शाहरुख के भाई जुएब अली ने बबलू, पप्पू, छोटू और आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक पक्ष से छोटू जाटव और दूसरे पक्ष से शाहरुख, कादिर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
जब महिला ने एसपी को नहीं बताया नाम
फर्रुखाबाद। घटना के बाद एसपी फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में जांच कर रहे थे। वहां पर मौजूद एक महिला से एसपी ने घटना की जानकारी दी। महिला ने घटना के बारे में तो बताया लेकिन आरोपियों के नाम और अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि पुलिस को खुद ही नाम पता चल जाएगा।
कादरीगेट चौकी प्रभारी को हड़काया
फर्रुखाबाद। घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कादरीगेट चौकी प्रभारी यशपाल गौतम को इस घटना की सूचना न देने पर जमकर फटकार लगाई।