{"_id":"5be863abbdec221e2f5b677c","slug":"15419564759-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में दुकानदार को पीट मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में दुकानदार को पीट मार डाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। जमीन की रंजिश में रविवार को दबंगों ने दुकानदार को पीट कर अधमरा कर दिया। उसको लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें आवास विकास कालोनी स्थित नर्सिंगहोम में ले गए। वहां देर शाम मौत हो गई।
अमृतपुर कसबा निवासी अजय अग्निहोत्री उर्फ मुन्नू (52) की हैंडपंप के सामान की दुकान है। अजय का पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर को अजय का जमीन की रंजिश को लेकर उन लोगों से विवाद होने लगा। आरोपियों ने सरिया व लाठी-डंडे से अजय को पकड़ पीट दिया। इससे अजय अग्निहोत्री के सिर में गंभीर चोटें आने से वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए।
घायल को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उन्हें शहर की आवास विकास कालोनी स्थित एक नर्सिंगहोम में ले गए। वहां देर शाम उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अजय के तीन बेटे हैं। तीनों बेटे अमृतपुर में ही दुकान पर बैठते हैं। पत्नी सीमा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।