फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा

डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा

Mon, 05 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों और एक शराब माफिया को पुलिस ने रविवार रात पकड़ लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने शराब माफिया को छोड़ दिया और अन्य तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डीजल की मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने पर उससे दो से तीन हजार लीटर डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बताया जा रहा है गिरोह स्टेशन पर रात में मालगाड़ी खड़ी होने पर छोटे पंपसेट से डीजल चोरी कर लेता है। स्वॉट टीम ने रविवार रात इस गिरोह के तीन सदस्य और एक शराब माफिया को पांचालघाट के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो डीजल चोरी करने के आरोप में पकड़े गए युवक अन्य जिलों में पहले डीजल चुराने में पकड़े जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिस चर्चित शराब माफिया को पकड़ा था। उसको छोड़ दिया गया। वह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। सोमवार शाम तक पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है। इसके चलते पुलिस ने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed