फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 31 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह की मैन ने सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक की जांच के लिए जा रहे कीमैन सुरेश पटेल ने कोतवाली क्षेत्र के फगुना अतनपुर रेलवे पुलिया के पास बुधवार सुबह युवक (40) का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा। कीमैन ने सूचना अधिकारियों को दी। शव पड़ा होने की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी नगला देवी निवासी दिनेश सिंह यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसआई गजराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शव के पास में नीले रंग की चप्पल पड़ी थी। इसके अलावा एक बनियान भी रखी थी। आसपास खेतों में पैरों के निशान भी मिले। ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या के लिए बनियान उतार कर नहीं रखेगा। इसके साथ ही चप्पल भी ऐसी रखी है। जैसे किसी ने उतार कर रखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed