फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बेटी के जन्म होने से खिन्न पति ने की पिटाई

बेटी के जन्म होने से खिन्न पति ने की पिटाई

Tue, 30 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एक ओर सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का अभियान चला रही है। वहीं, बेटी को जन्म देना एक महिला का गुनाह हो गया। पति ने मंगलवार को उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने थाने पहुंचकर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी हृदेश कुमार की पत्नी प्रियंका पाल को 25 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने बेटी को जन्म दिया। इससे पति सहित अन्य ससुरालीजन दुखी हो गए। बेटी का जन्म होते ही पति और उसके परिवार वाले उसे ताने देने लगे। मंगलवार को बच्ची की छठी थी। इस दौरान प्रियंका को फिर ताने दिए गए। प्रियंका ने विरोध किया तो पति और उसके परिवार वालों ने प्रियंका के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


प्रियंका ने थाने पहुंच कर शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने फोन उसके पति को थाने बुला लिया। हृदेश ने बताया कि प्रियंका बेवजह किसी न किसी बात विवाद करती है। वह जो आरोप लगा रही है वह गलत हैं। पुलिस ने प्रियंका की तहरीर पर पति हृदेश कुमार, देवर सनी, सास मंजू देवी, ननद आरती के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। बाद में उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदेश की गिरफ्तारी होने की जानकारी होने पर परिजन घर से इधर-उधर हो गए। पुलिस ने हृदेश का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि हृदेश को कोर्ट में पेश किया गया। वहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed