{"_id":"5b995d8e867a557f5e02bfde","slug":"15367775984-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से फिर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन पकड़ने गई टीम से फिर हुआ विवाद
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पॉलिथीन पकड़ने का अभियान जिले में सही से नहीं चल पा रहा है। लगातार टीमों के साथ विवाद होने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी एक टीम बूरा वाली गली में अभियान चला रही थी। इसी दौरान दुकानदार से विवाद हो गया।
राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मार्केटिंग इंस्पेक्टर सावंत कुमार और नगर पालिका के जेई गौरव कुमार पॉलिथीन विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बूरा वाली गली की नमकीन भंडार पर पॉलिथीन में नमकीन पैक की जा रही थी। टीम ने इसका वीडियो बना लिया। इस पर दुकानदार भड़क गया।
उसने अंदर रखी पॉलिथीन रोड पर फेंक दी। साथ ही टीम में मौजूद अधिकारियों से विवाद करने लगा। यह देख अन्य व्यापारी भी इकट्ठे हो गए। गाली गलौज होने लगी। इसके बाद टीम के अधिकारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी ने अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के साथ ही सरकारी काम में बाधा डाली है। इसके अलावा भविष्य में देख लेने की धमकी भी दी है। उसकी दुकान से एक किलो 333 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई है। एसडीएम सदर को सूचना दे दी गई है।