फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बवाल के बाद जागी पुलिस, पांच को उठाया

बवाल के बाद जागी पुलिस, पांच को उठाया

Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अताईपुर जदीद में पुलिस टीम पर हमले व टीपी चौराहे पर जाम लगाने के के मामले में पुलिस ने भाजयुमो नेता सचिन सिंह समेत 27 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाए गए संदिग्ध को गंभीरवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डकैती के खुलासे के लिए गांव के पांच लोगों से पूछताछ की गई।

मालूम हो कि गांव में 6 अगस्त की रात रक्षपाल व साजिद के घर बदमाशों ने घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर जेवर व नगदी लूटी थी। डकैती की घटना के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। शुक्रवार को एक संदिग्ध के गुजरने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ हमलावर हो गई। संदिग्ध व्यक्ति को बचाने के विरोध में भीड़ ने कायमगंज के टीपी चौराहे पर जाम लगा दिया। काफी समझाने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन


कोतवाली के एसएसआई आरएस वर्मा ने अंशुल, सोनी, पप्पू राठौर, चंद्रसेन, प्रेमलता, विंदेश, सुमित, पप्पू शाक्य, जयवीर सिंह, सर्वेंद्र, राजेश, प्रदीप, धर्मेंद्र उर्फ लालू पाल, देवेंद्र, राजकुमार, रोहित भारद्वाज, सुग्रीव सिंह, भाजयुमो नेता सचिन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हेमलता, दरोगा , खालिद के पुत्र, तक्शील खां, बिलाल, सावेज और इख्तिखार के अलावा 200 अज्ञात लोगों के पर मामला दर्ज किया। उधर, पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति हरिनंदन निवासी मौलागंज का पुलिस ने मेडिकल कराया। रक्षपाल के परिवार की महिलाओं द्वारा शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के शिनाख्त करने पर हरिनंदन को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देखेंगे कब तक रखवाली करोगे...
कायमगंज। अताईपुर घटना के बाद शनिवार सुबह रक्षपाल के घर के निकट हाते में बनी नांद के पास दो पत्र मिले। इन पत्रों में गुमनाम बदमाशों ने रक्षपाल की बेटी, बहू व पुत्र को जान से मारने की धमकी देना लिखा था। पत्र में लिखा था देखेंगे कब तक रखवाली करोगे।अब यह लोग बच नहीं पाएंगे। रक्षपाल के परिवार की महिलाओं और पुत्र विपिन ने कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed