फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, पथराव फायरिंग

कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, पथराव फायरिंग

Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर के मजरा मगूनगला में दो पक्षों में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए।

मकूनगला निवासी गिरवर ने बताया कि उसके भतीजे का शनिवार को जन्मदिन था। उसकी पार्टी कमालगंज थी। वह वहीं गए थे। देर शाम जब वह भाई सोबरन के साथ वापस आए तो पड़ोसी पिंटू और उसके पिता महेश गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी के बाद उन लोगों ने फायरिंग भी कर दी। लाठी-डंडे लगने से गिरवर व सोबरन भी घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में मंदिर के पास कूड़ा डालने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed