{"_id":"5b3d01514f1c1b54238b473f","slug":"153072468813-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, डंपर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, डंपर बरामद
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद । पुलिस ने मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटा गया डंपर और चोरी की बाइक बरामद की है। एसपी ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। डंपर में जीपीएस लगा होने से लोकेशन का पता चलने पर पुलिस को सफलता मिली।
मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी और स्वाट को मंगलवार की रात सूचना मिली लूटा गया डंपर मऊदरवाजा के गढ़िया रेलवे क्रासिंग की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस पार्टी ने डंपर को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीन लुटेरे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इनके कब्जे से एक लूटा गया डंपर और चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम जिला इटावा थाना चौबिया के टिसुआदेव गांव निवासी शिवम उर्फ वीरपाल और थाना सैफई के मटियार गांव निवासी उपदेश यादव बताया।
बताया कि उनके साथी जिला मैनपुरी थाना कुरावली के नगला कुरियान निवासी उदय यादव, जिला इटावा थाना सैफई के नगला सेवा गांव निवासी नितिन यादव, इसी गांव के छोटू यादव भाग गए। बताया कि वह वाहन लूटकर बेच देते है। यह डंपर जिला मैनपुरी थाना किशनी इलाके में 28 जून को लूट लिया था। इसके चालक शेर सिंह को बंधक बना कर रास्ते में फेंक दिया था। चोरी की बाइक को जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 24 से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।
रुद्रप्रयाग से तमिलनाडु जाते समय डंपर लूटा
उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले की एक फैक्ट्री से डंपर तमिलनाडु जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे मैनपुरी जिले में लूट लिया। हालांकि उसकी रिपोर्ट चोरी में दर्ज की गई थी। इस डंपर में जीपीएस लगा होने के कारण कंपनी के लोग उसकी लोकेशन को लगातार पता कर रहे थे। सोमवार को कंपनी के लोगों को पता चला कि डंपर मऊदरवाजा के कुइंयाबूट में खड़ा है। कंपनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद उसे बरामद कर लिया गया था।