फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक

Mon, 02 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव अताईपुर जदीद में रविवार की रात संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। पत्नी ने पड़ोसी पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

गांव अताईपुर जदीद निवासी लालमन जाटव का पुत्र रामाधार (45), पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। रविवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे पर रामाधार का शव लटका हुआ था। उसके पैर जमीन से लगे हुए थे। पत्नी कमलेश कमरे में गई तो पति को लटका देखकर शोर मचाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पत्नी से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पत्नी कमलेश ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे पड़ोसी उसके घर के बाहर शराब पीकर गाली दे रहे थे। पति ने विरोध किया तो पड़ोसी विवाद करने लगे और चार लोग घर में घुस आए। उन्होंने पति के साथ मारपीट की। पति को पिटता देखकर वह और उसकी बेटी बचाने गई तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुत्री को बचाकर वह घर से चली गई और गांव के एक घर में जाकर छिप गई। रात करीब एक बजे घर लौट कर आई तो कमरे में फंदे पर पति का शव लटका हुआ था। पत्नी ने पड़ोसी पर पति की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई यादराम ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है। सीओ नरेश कुमार व कोतवाल जसवंत सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed