फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुरानी रंजिश में फायरिंग, मारपीट

पुरानी रंजिश में फायरिंग, मारपीट

Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गौसपुर गांव में पुरानी रंजिश में रविवार को लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इससे गांव के लोग भयभीत हो गए। पुलिस ने घायल हुए पांच लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में फरमन हुसैन की गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश है। रविवार की शाम को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडे चलने लगे। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र तिवारी व दरोगा दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। घायल रजिया बेगम, नफीस बेगम, अय्याज, रोशन बेगम और दूसरे पक्ष से घायल तसबीरन बेगम को पुलिस ने सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एक पक्ष से फरमान हुसैन ने सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि चाचा अय्याज दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपी लाठी डंडा और असलहे लेकर आए और चाचा के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर परिवार के अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष से अगर तहरीर आती है तो उसकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed