{"_id":"5b33d5204f1c1b6d4d8b8ec0","slug":"15301235534-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवा का शव कमरे में लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवा का शव कमरे में लटका मिला, हत्या का आरोप
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गांव मतापुर में कमरे में पंखे के कुंडे से विधवा का शव फंदे पर लटका मिला। ससुर और सास ने गांव वालों के सहयोग से शव उतार लिया। मृतका के पिता और मां ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कछपुरवा शृंगीरामपुर निवासी श्यामवीर शाक्य ने पुत्री शीतला की शादी पांच साल पूर्व मोहम्मदाबाद के गांव मतापुर निवासी चंदन के साथ की थी। उसके तीन साल का बच्चा है। करीब दो माह पूर्व चंदन ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। तब से शीतला परेशान रहती थी और घर में विवाद होता था। बुधवार रात करीब सात बजे उसका शव कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था।
ससुर ओमकार व सास कुछ दूरी पर आटा चक्की पर बैठे थे। आसपास के लोगों ने शव को लटका देखा तो सास और ससुर को सूचना दी। वह घर आए और पड़ोसियों की मदद से बहू को फंदे से उतार कर जमीन पर लिटा दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता श्यामवीर, मां व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पिता श्यामवीर ने सास और ससुर पर पुत्री शीतला की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।