फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुरानी रंजिश में युवक गोली मार किया घायल

पुरानी रंजिश में युवक गोली मार किया घायल

Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मंगलवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश में गांव के युवक ने गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। एसओ ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

जहानगंज थाना क्षेत्र के रठौरा मोहद्दीपुर निवासी मोनू उर्फ प्रवीन कुमार जाटव मंगलवार को बाइक से छिबरामऊ निजी कार्य से गया था। रात करीब 8.30 बजे घर लौट रहा था। गांव जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने मोनू पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


मोनू के दाहिने कंधे पर गोली लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। एसओ अनूप कुमार निगम मौके पर पहुंचे। जीप से घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आए। घायल ने गांव के तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस तीनों लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। एसओ अनूप कुमार निगम ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed