फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खोया आढ़ती फंदे पर झूला, मौत

खोया आढ़ती फंदे पर झूला, मौत

Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद से त्रस्त खोया आढ़ती ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसने 2007 में प्रेम-विवाह किया था।

कोतवाली शहर के आजाद नगर राजीव गांधी नगर निवासी रंजीत भदौरिया (27) की चौक बाजार की मंडी में खोया की आढ़त है। बड़ा भाई अजीत भी आढ़त में बैठता है। रंजीत भदौरिया ने वर्ष 2007 में जिला फतेहपुर के महुआ की रहने वाली अंजली से प्रेम विवाह किया था। उसके एक छह वर्षीय पुत्री खुशी है। सोमवार की रात रंजीत और उसकी पत्नी अंजली अलग-अलग कमरों में लेटे थे। अंजली के साथ उसकी छह वर्षीय पुत्री खुशी लेटी थी।

मंगलवार की भोर पत्नी जब रंजीत के कमरे में पहुंची तो पति फंदे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग आ गए। फंदा काट कर रंजीत को आवास विकास तिराहा स्थित नर्सिंगहोम लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डा. योगेंद्र सिंह ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अचेत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रंजीत घरेलू कलह से काफी परेशान रहता था। रंजीत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका एक भाई सुरजीत सैनिक है। इस समय वह मेरठ में तैनात है। वह कुछ दिन पहले छुट्टियों पर घर आया है। रंजीत नीचे वाले हिस्से में रहता था। उसके दोनों भाई ऊपर के हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed