फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हनक बनाने को फायरिंग करने वाले दो को पुलिस ने पकड़ा

हनक बनाने को फायरिंग करने वाले दो को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक माह पूर्व शहर के मोहल्ला गंगा नगर के पास हनक बनाने को सरेशाम फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह दोनों युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर के बाहर लगे नलकूप के पास 27 मई को हनक बनाने के लिए दो युवकों ने शाम के समय फायरिंग की थी। एक गोली दुकान की शटर में लग गई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व फायरिंग करने वाले भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरोें खंगालने शुरू किए।
विज्ञापन


एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक कैद हो गए थे। जिनकी मदद से पुलिस ने सीसीटीवी में कैद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया कांशीराम नगर निवासी राज जी पुत्र पूरन लाल, शिवम पुत्र भैयालाल को रविवार की रात मोहल्ला सलावत खां के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक एक तमंचा और दो दो कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed