{"_id":"5b2be82b4f1c1baa6e8b8fbf","slug":"152960414014-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी और सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी और सिपाही घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। वृद्धा की हत्या में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी मुख्य आरोपी से गुरुवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें हत्यारोपी और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी समेत दो अन्य युवकों को पकड़ लिया है। घायल सिपाही को नवाबगंज सीएचसी और आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अतुल शर्मा ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस हत्याकांड के दो आरोपी पहले ही मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड निवासी सुधा बाथम (62) पत्नी लेखराज की चार जून की शाम बाइक सवार हमलावरों ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी अतुल शर्मा ने घटना के दो दिन पूर्व जिले का चार्ज संभाला था।
वृद्धा के पति लेखराज ने नवाबगंज कस्बा निवासी ओमकार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी मनीष पुत्र जगदीश फरार चल रहा था। गुुरुवार भोर करीब 4.45 बजे मुखबिर की सूचना पर एसओ रजनीश चौहान ने लुकाट वाले बाग के पास फोर्स के साथ आरोपी मनीष और उसके दो साथियों को घेर लिया। पुलिस को देखकर मनीष ने तमंचे फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें सिपाही अशोक कुमार के दाहिने कंधे में गोली लगी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में हत्यारोपी के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया और गिर पड़ा। पुलिस ने हत्यारोपी मनीष और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल सिपाही को सीएचसी नवाबगंज और घायल हत्यारोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अतुल शर्मा, सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ मोहम्मदाबाद अखिलेश राय, शहर कोतवाल संजीव राठौर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने एसओ नवाबगंज से घटना की जानकारी ली। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरएन सिंह व सर्जन डा. गौरव मिश्रा, मनोज पांडेय ने आरोपी का उपचार किया।
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी मनीष के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम है। उसे पकड़ने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। एसओ रजनीश चौहान ने बताया कि वृद्धा की हत्या के दो आरोपी अमित उर्फ गुड्डू, अवनीश को पहले ही मुठभेड़ में पकड़ लिया था। आरोपी ओमकार भी जेल में है। मुख्य आरोपी को गुरुवार को पकड़ा गया। उसके साथ ओमकार के पुत्र रजनीश और सनी पुत्र प्रदीप को पकड़ा है। इन दो आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्यारोपी मनीष के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, तीन खोखा बरामद किए हैं।