फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk man murdered during robbery

Dehradun News: नशे में जा रहे व्यक्ति से लूट के दौरान हत्या

Tue, 27 Oct 2026 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Drunk man murdered during robbery
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले लावारिस शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशरफ उर्फ काला और सफदर ने शराब के नशे में जा रहे व्यक्ति को लूटने के इरादे से उसका पीछा किया था। सुनसान जगह पर उससे मारपीट कर पैसे छीनने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों को जब इसका पता चला तो वे मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सेवला खुर्द में राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसकी शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही थी। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की जांच में अहम सुराग मिला। फुटेज में दो व्यक्ति मृतक के पीछे जाते दिखाई दिए। इनमें से एक ने अचानक उसके साथ मारपीट की और सड़क पर धक्का दे दिया। व्यक्ति के गिरने के बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटकर उन्होंने उसे हिलाकर देखा और फिर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से मारपीट और धक्का दिए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद ही संज्ञान लेकर आईएसबीटी चौकी प्रभारी जयवीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसकी शिनाख्त से जुड़े प्रयास भी इस प्रकरण का अहम पहलू रहे।

नशे में लोगों को बनाते थे निशाना
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अशरफ उर्फ काला निवासी ब्राह्मणवाला और सफदर निवासी जीवनगढ़, विकासनगर के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में ब्राह्मणवाला क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे के आदी हैं और शराब के ठेकों के आसपास घूमते रहते थे। वहां से अत्यधिक नशे में अकेले जा रहे लोगों को चिह्नित कर उनका पीछा करते थे। सुनसान जगह मिलने पर उनसे पैसे और अन्य सामान छीनने की कोशिश करते थे। पुलिस के मुताबिक, 19 अक्तूबर की रात भी दोनों आईएसबीटी क्षेत्र में शराब के ठेके के पास थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति अत्यधिक नशे में जाता दिखाई दिया। दोनों उसका पीछा करते हुए सेवला खुर्द पहुंच गए। वहां उन्होंने व्यक्ति से मारपीट कर पैसे छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। दोनों आरोपी वहां से भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वे घबराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed