फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man slit his wrist; while his brother went to fetch a doctor, he hanged himself and ended his life.

Kanpur News: युवक ने कलाई काटी, भाई डॉक्टर बुलाने गया, फंदा लगा दे दी जान

Tue, 27 Oct 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man slit his wrist; while his brother went to fetch a doctor, he hanged himself and ended his life.
कानपुर। पत्नी और बच्चों से दो साल से दूर रह रहे रावतपुर गांव निवासी प्रशांत शुक्ला (37) ने उनकी जुदाई से तनाव में आकर रविवार रात कलाई काट ली। बड़ा भाई कलाई से खून बहता देख डॉक्टर को बुलाने गया। इस बीच प्रशांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर फंदा लगा जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

रावतपुर गांव में रामलला मंदिर के पीछे रहने वाले प्रशांत प्राइवेटकर्मी थे। परिवार में मां कांति और बड़े भाई अजय हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि प्रशांत की शादी 2014 में दिल्ली के शादीपुर निवासी राखी से हुई थी। उनके दो बच्चे कनक और शिवांग हैं। बताया कि प्रशांत कभी-कभी शराब पीकर घर लौटता था। इसे लेकर पत्नी से विवाद होता था। करीब दो साल पहले राखी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार प्रशांत को अपने बेटे शिवांग से बेहद लगाव था। आरोप है कि उसकी पत्नी प्रशांत के गुजारिश करने के बाद भी कभी उसके बेटे से फोन पर बात भी नहीं करवाती थी। करीब तीन महीने पहले प्रशांत ससुराल गया था। वहां पत्नी ने उसी के सामने दोनों बच्चों की पिटाई की थी। इसके बाद से प्रशांत काफी तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे प्रशांत ने कमरे में जाकर ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। चचेरे भाई को फोन कर सुबह अंतिम संस्कार में आने के लिए कहा। चचेरे भाई ने अजय को फोन पर जानकारी दी। अजय अपनी मां कांति के साथ कमरे में पहुंचे तो प्रशांत को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। मां ने किसी तरह हाथ में मरहम पट्टी की और अजय डॉक्टर को लेने चले गए।
अजय के अनुसार इस बीच मां फर्श पर फैला खून साफ करने के बाद जैसे ही कमरे से बाहर निकलीं तो प्रशांत ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने मोबाइल पर अपने बच्चों की फोटो का स्टेटस भी लगाया लेकिन कुछ ही देर में उसे डिलीट कर दिया था।

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक के बच्चों से जुदाई में आहत होकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली है। परिजन की तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed