{"_id":"5b2a969f4f1c1b624d8b73a1","slug":"1529517728821-19-44-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत 21-19-44","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत 21-19-44
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार रात करीब आठ बजे मौत हो गई। मृतका के जेठ ने पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म के बाद जहर देने का आरोप लगाया है।
एक गांव की 28 वर्षीय महिला की तबीयत खराब थी। वह बुधवार दोपहर में 11 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर पड़ोसी गांव में डाक्टर से दवा लेने गई थी। वहां से लौटते समय एक युवक ने उसको पकड़ कर जबरन घर में खींच लिया। पुत्री को तमंचा दिखाकर धमकी देेने के बाद भगा दिया। शाम को आंधी और बारिश बंद होने के बाद महिला घर पर आई। उसके मुंह से फेना निकलने लगा। बेहोश होने पर जेठ उसको लेकर सीएचसी करीब आठ बजे आए। डा. आलोक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के जेठ ने बताया कि महिला का पति फर्रुखाबाद में मजदूरी करने गया था। वह भी घर पर नहीं था। शाम सात बजे घर लौट कर आया तो बहू बेहोश पड़ी थी। उसने दूसरे गांव के एक युवक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ नरेश कुमार और कोतवाल द्रविण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए रात में उसके घर दबिश दी, लेकिन युवक नहीं मिला।