फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइक की टक्कर से क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत

बाइक की टक्कर से क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत

Thu, 07 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। क्रिकेट मैच के दौरान गेंद उठाने गया बालक, बाइक की टक्कर से घायल हो गया। लोहिया अस्पताल से परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला छावनी निवासी मुकेश बाल्मीकि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। उसका बेटा ऋषि कुमार (11) बुधवार की शाम मोहल्ला तकिया नसरत शाह में स्थित नेपाली ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेलने गया था। ऋषि गेंद उठा रहा था। उसी समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेज कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी अमजा पुत्र इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed