{"_id":"59ef7cfd4f1c1b72548b8d0b","slug":"15088674023-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में जेसीबी से बनवा दी कच्ची सड़क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा में जेसीबी से बनवा दी कच्ची सड़क
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गांवों मेें विकास कार्यों की सत्यता परखने को जिला स्तरीय अध्ािकारियों को गांव आवंटन कर नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो विकास कार्यों की पोल खुल कर सामने आई। ग्राम सभा सितबनपुर पिसू में मनरेगा योजना से कच्ची सड़क निर्माण की खुदाई मजदूरों ने कराकर जेसीबी से कराए जाने का मामला सामने आया। गांवों मेें सफाई कर्मचारी न जाने से गंदगी का अंबार मिला।
बीएसए अनिल कुमार को ग्राम सभा बराकेशव के 23 अक्तूबर को निरीक्षण में कन्या प्राथमिक विद्यालय के भवन की फर्श, खिड़की और दरवाजे टूटे मिले। शिक्षण गुणवत्ता खराब मिली। यूनिफार्म के दो सेट में से एक सेट बच्चों को दिया गया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और दूसरा सेट बांटने के निर्देश दिए। इस गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान को सात बीघा जमीन है। इस जमीन पर दबंग कब्जा किए हैं। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक ने बीएसए से की। उन्होंने बताया कि बीईओ को कई बार अवगत कराया गया लेकिन जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन
बीएसए ने बीईओ को जमीन से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इस गांव के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। गांव में दो सफाई कर्मचारी तैनात है। बताया गया कि इनमें से कोई भी नहीं आता है। इस कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में पशुओं का टीकाकरण भी नहीं किया गया। ग्राम सभा वितबनपुर पिसू में निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नया नगला के प्रधानाध्यापक का शैक्षिक गुणवत्ता खराब होने और अनुपस्थित शिक्षक को उपस्थित दिखाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। सहायक अध्यापिका श्रेया का अनुपस्थिति के दिन का वेतन रोका है। इस गांव मेें एक सफाई कर्मचारी है, जो गांव में नहीं आता है। इससे सफाई व्यवस्था खस्ताहाल है। गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया। इस गांव में मनरेगा से कराए गए काम में गोलमाल होने की ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से शिकायत की। बताया कि गांव मेें कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी खुदाई मजदूरों न कराकर जेसीबी से कराई जा रही है। भुगतान मजदूरों के नाम से निकाला जा रहा है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जांच आख्या बनाकर डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
-नोडल अधिकारी के निरीक्षण में सामने आया गोलमाल
-सफाई कर्मी रहते अनुपस्थित, गांवों मेें गंदगी का अंबार
-सात बीघा जमीन पर मिला अवैध कब्जा