फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   उज्जवला योजना का लाभ दिलाने बहाने महिलाओं से ठगी

उज्जवला योजना का लाभ दिलाने बहाने महिलाओं से ठगी

Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाने के नाम पर एक युवक ने 12 से अधिक महिलाओं से 1560-1560 रुपये वसूल कर ठगी कर ली। इससे नाराज महिलाओं ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अस्तवल तराई में रविवार को अमित वर्मा नाम का युवक एक सूची लेकर गया और उसने गांव में सूची के नाम पढ़कर महिलाओं को बुलवाया। 12 से अधिक महिलाओें को बताया कि उनका नाम उज्ज्वला योजना में आ गया है। इसमें एक खाली और एक भरा हुआ गैस सिलेंडर और एक चूल्हा मिलेगा। इसके लिए 1560 रुपये देने होंगे। वह सोमवार को आने की बात कहकर चला गया। सोमवार को वह गाड़ी लेकर गांव पहुंचा और महिलाओं को लेकर शहर के एक गैस एजेंसी के पास आया।
विज्ञापन


यहां पर महिलाओं को उतार दिया और सभी से 1560-1560 रुपये वसूल किए। महिलाओं को इंतजार करने की बात कह कर चला गया। वह वापस लौट कर नहीं आया। महिलाएं शाम पांच बजे तक युवक का इंतजार करती रही। जब वह लौट कर नहीं आया तो महिलाओं को ठगी होने का शक हुआ। महिलाएं मऊदरवाजा थाने में शाम को पहुंची और हंगामा कर अमित वर्मा नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भुवनेश कुमार ने बताया कि वह थाने में नहीं है। घटना की जानकारी नहीं है। थाने में पहुंचने के बाद महिलाओं से बात की जाएगी। इसके बाद जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

-थाने पहुंच कर महिलाओं ने किया हंगामा, घटना की दी तहरीर
-युवक ने 12 से अधिक महिलाओं से 1560-1560 रुपये वसूले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed