फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गुरुगांव देवी मंदिर में फिर टूटी महिला के गले से जंजीर

गुरुगांव देवी मंदिर में फिर टूटी महिला के गले से जंजीर

Thu, 28 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुगांव देवी मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से चेन तोड़ ली गई। इसकी जानकारी पर महिला के बेटी ने जमकर हंगामा किया। उसका आरोप था कि वह महिला सिपाही को बताने गई, लेकिन वह मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी।
विज्ञापन


जिला बंदायू के गांव बरा कला निवासी राजेश्वरी गुप्ता पत्नी राम किशन की बेटी पूजा की शादी शहर कोतवाली के मोहल्ला चिलपुरा में हुई है। बेटी के घर पर पूजा का कार्यक्रम होने के कारण बुधवार को राजेश्वरीदेवी अपनी दूसरी बेटी दीक्षा के साथ यहां आई थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह दुर्गा अष्टमी होने के कारण राजेश्वरीदेवी बेटी के साथ गुरुगांव देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। मंदिर में काफी भीड़ होने के कारण भक्त पूजा अर्चना करने के लिए एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। राजेश्वरीदेवी भी दर्शन के लिए पहुंच गई। इस बीच महिला के गले से किसी ने चेन तोड़ ली। इस दौरान दीक्षा इसकी जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर में मौजूद महिला सिपाही के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय महिला सिपाही किसी से मोबाइल पर बतिया रही थी। काफी देर तक जब महिला सिपाही ने उसकी नहीं सुनी तो युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला सिपाही हरकत में आई।


मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। दीक्षा ने आरोप लगाया कि महिला सिपाही मोबाइल पर बतिया रही थी। उसकी फरियाद नहीं सुन रही थी। उधर, मऊदरवाजा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर जांच कराई गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

-महिला सिपाही मोबाइल पर बात कर रही थी, युवती ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed