फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रंजिश में हुई थी रिक्शा चालक की हत्या

रंजिश में हुई थी रिक्शा चालक की हत्या

Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक साल पहले मारपीट की रंजिश में रिक्शा चालक की हत्या की गई थी। उसका साथी हत्या कर फरार है। मृतक के भाई ने कपड़ाें व फोटो से उसकी शिनाख्त की। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला हरदोई, थाना हरपालपुर के गांव मोहनपुर निवासी रामनंदन जाटव (42) पुत्र गंगाराम शहर के नगला खैरबंद निवासी धनदेवी पत्नी हरीकिशन जाटव के आईटीआई स्थित मकान पर किराये पर रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार को रामनंदन ही हत्या की सूचना पाकर उसका बड़ा भाई रामकिशन अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ यहां पहुंचा तो कोतवाल अनूप निगम से भोपतपट्टी में मिले शव के बारे में जानकारी की। कोतवाल ने शव के पास मिले कपड़े और चप्पलों व शव फोटो दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशन ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई रामनंदन के रुप में की। रामकिशन ने कोतवाल को बताया कि कई सालों से उसका भाई यहां पर रह कर रिक्शा चलता था। भोपतपट्टी निवासी रामगोपाल चौहान भी रिक्शा चलता था। इस कारण दोनों के बीच दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के यहां आना जाना था।

एक साल पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस पर रामगोपाल ने रामनंदन का कान काट लिया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच फिर से मेलजोल हो गया। उसने पुलिस को बताया कि इसी रंजिश को लेकर उसके भाई को रामगोपाल ने अपने घर पर बुला लिया और उसकी हत्या कर वहां से भाग निकला।

उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार का भांजा रामप्रकाश भी शहर में रिक्शा चलता है। उसने घर पर जाकर इसकी जानकारी की। तब उन लोगों को पता चला। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक के कमरे का ताला तोड़ कर खोजबीन की।


हालांकि वहां पर कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल ने बताया कि रामकिशन की तहरीर पर रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

-मृतक के भाई ने कोतवाली में की शव की शिनाख्त
-भोपत पट्टी में बंद मकान में मिला था शव, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed