फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को रोक लूटा, पति को गोली मारी

बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को रोक लूटा, पति को गोली मारी

Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक सवार दो लुटेराें ने दंपति की बाइक रोक कर रुपये, गहने लूट लिए। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। दिनदहाड़े इटावा-बरेली हाईवे पर घटना से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर यहां से फतेहगढ़ स्थित सेना अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक कारतूस बरामद किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी सुरेश सिंह कुशवाहा नेवी से सेवानिवृत्त हैं। बेटा विनय सिंह (27) मोहल्ला ठंडी सड़क स्थित मॉल में काम करता है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव चुन्नूपुर गढ़िया में विनय की ससुराल है। सोमवार दोपहर लगभग 11 बजे विनय बाइक से ससुराल में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। साथ में पत्नी ईश्वर देवी और दो वर्षीय बेटा रियांश भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के हरियाली बाजार के पास पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने विनय को रुकने का इशारा किया। इस पर विनय ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने ईश्वरी देवी के गले से चेन खींच ली। विनय के विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली विनय के बाएं गाल में गोली और वह गिर पड़ा।

लुटेरों ने विनय के हाथ से अंगूठी और पर्स निकाल कर बघार नाला की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद ईश्वरी देवी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद विनय के परिवारीजन और एएसपी त्रिभुवन सिंह अस्पताल पहुंचे।


एएसपी ने विनय और उसकी पत्नी से वारदात की जानकारी ली। गंभीर हालत के चलते परिजन विनय को फतेहगढ़ स्थित सेना के अस्पताल ले गए। लोहिया अस्पताल के डा. मनोज कुमार रतमेले ने बताया कि विनय के जबड़े में गोली फंसी है। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

-इटावा बरेली हाईवे पर हरियाली बाजार के पास दिनदहाड़े घटना
-एएसपी ने अस्पताल पहुंच घायल से ली घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed