{"_id":"59b6dbb84f1c1bf47f8b60b2","slug":"15051560468-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचाने जाने पर युवकों ने की थी छात्रा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहचाने जाने पर युवकों ने की थी छात्रा की हत्या
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चार सितंबर को गांव लहरा रजाकुलीपुर में बीएससी की छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। इस घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। हत्याकांड में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। युवकों ने छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद पहचान होने के कारण की थी। यह बात पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद भेज दिया है।
एसपी दयानंद मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छात्रा की हत्या कर शव को खेत में फेंकने के मामले में छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया स्वाट टीम प्रभारी संजय राय, विजय शंकर राय, रमाशंकर तिवारी और कोतवाल कायमगंज अतर सिंह ने गांव लहरा रजाकुलीपुर निवासी ओमचंद्र पत्र रामनरेश व अजय किशोर पुत्र अनोखेलाल को 10 सितंबर को खुड़नाखार पुलिया के पास से पकड़ा था।
इन दोनों से पूछताछ की गई तो बताया कि छात्रा को खेत जाते समय पकड़ा था। मक्का के खेत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी छात्रा ने कहा कि उसने दोनों को पहचान लिया है। परिजनों को बता देगी। दोनों युवकों ने पहचान होने पर छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ज्वार के ठूंठ से उसे के पेट पर वार किया। गांव की ओर से टॉर्च की रोशनी आने के कारण राकेश के ज्वार के खेत में छात्रा का शव फेंक कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर छात्रा की चप्पलें और छात्रा का पानी वाली डिब्बा बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि मुकदमे में धारा 376 डी/34 की वृद्धि कर दी गई है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
-पकड़े गए दो युवकों ने पुलिस पूछताछ में किया घटना का खुलासा
-आरोपियों की निशानदेही पर छात्रा की चप्पल बरामद
5आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो