फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दबंगों ने ट्रैक्टर चालक सहित तीन को पीटा

दबंगों ने ट्रैक्टर चालक सहित तीन को पीटा

Sat, 23 Feb 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने ट्रैक्टर चालक सहित तीन को पीटा
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर से कार में रगड़ लगने के विवाद में शनिवार को दबंगों ने ट्रैक्टर मालिक, चालक व साथी से मारपीट कर दी। हादसे के बाद सेंट्रल जेल चौराहे के पास भीड़ लग गई। राहगीरों ने किसी तरह समझाकर उन्हें बचाया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


बेवर रोड भोलेपुर निवासी अजय कटियार के पुत्र आकाश कटियार ने सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी को प्रार्थनापत्र दिया कि शनिवार सुबह चौकी के ही पास उनके ट्रैक्टर से एक कार में रगड़ लग गई। इसी दौरान विजाधरपुर गांव के कुछ दबंग वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। जबकि कार चालक वहां से चला गया। इसके बावजूद दबंगों ने ट्रैैक्टर चालक धन्सुआ गांव निवासी शिवसिंह व साथी राहुल को खींच लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान दबंगों के समर्थन में पास ही स्थित दुकान पर बैठे आधा दर्जन लोग भी आ गए और मारपीट करने लगे। राहगीरों ने उन लोगों को किसी तरह बचाया। इस दौरान हमलावर धन्सुआ निवासी साथी धर्मेंद्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मारपीट में आकाश, राहुल व शिवसिंह के चोटें आई हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed