फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अल्ट्रासाउंड सेंटर कर्मचारी को गोली मार किया घायल

अल्ट्रासाउंड सेंटर कर्मचारी को गोली मार किया घायल

Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर कर्मचारी को गोली मार किया घायल
फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक और उसके कर्मचारी को चार लोगों ने शहर के मसेनी चौराहा के पास घेर कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कर्मचारी घायल हो गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के थाना तिर्वा के सधौली निवासी प्रदीप कुमार का तिर्वा में बजरंग अल्ट्रासाउंड सेंटर है। इसमें फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी विश्वमोहन काम करता है। 25 जनवरी की शाम को प्रदीप कुमार फर्रुखाबाद कार से आए और रात करीब दस बजे विश्वमोहन को लेकर वापस तिर्वा जा रहे थे। मसेनी चौराहा के पास एक कार पर सवार चार लोग आए और अल्ट्रासाउंड मालिक की गाड़ी में कट मार दिया। गाड़ी रुकते ही दूसरी गाड़ी सवार चारों लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से विश्वमोहन के दाहिने हिप पर गोली लग गई और वह घायल हो गया। तभी हमलावरों की भी गाड़ी बंद हो गई। फायरिंग होने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक और उसका कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड मालिक प्रदीप कुमार ने लोको कालोनी निवासी मानसिंह, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव खिरिया मुकुंद निवासी अभिषेक, मैनपुरी निवासी गोल्डी चौहान और मसेनी फतेहगढ़ निवासी मोनू यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावरों ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मानसिंह व अभिषेक को पकड़ लिया। दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। कर्नलगंज चौकी प्रभारी ने दोनों पर पुलिस मुठभेड़ और आर्म्सएक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed