फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गार्ड का शव लटका मिलने में प्रसपा जिलाध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा

गार्ड का शव लटका मिलने में प्रसपा जिलाध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा

Sun, 31 Mar 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गार्ड का शव लटका मिलने में प्रसपा जिलाध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मानिकपुर दहेलिया स्थित शीतगृह के गार्ड का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने शीतगृह मालिक प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह याद व मैनेजर कौशल आदि पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी सुखेंद्र सिंह मानिकपुर दहेलिया स्थित डाक्टर जितेंद्र सिंह के कोल्ड स्टोरेज में गार्ड था। शुक्रवार शाम को वह दो दिन बाद ड्यूटी करने गया था। शनिवार दोपहर को करीब एक बजे उसका शव शीतगृह के कार्यालय में छत में लगे कुंडे में अंगौछे के फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया था। उसके बेटे विवेक यादव उर्फ कन्हैया रविवार को प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव व शीतगृह के प्रबंधक कौशल आदि के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि 29 मार्च को शाम छह बजे प्रबंधक कौशल ने फोन करके पिता को शीतगृह बुलाया। साथ ही बताया कि उनके बकाया पचास हजार दे दिए जाएंगे। इस पर वह बंदूक लेकर शीतगृह चले गए। बाद में कौशल ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता ने फांसी लगा ली है।

जब वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो शव फंदे पर लटका मिला। वहां कोई कर्मचारी भी नहीं था। आरोप लगाया कि बकाया रुपये की वजह से आरोपियों ने पिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। इस मामले की जांच कोतवाल को सौंपी गई है।


उधर देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से श्वांस नली अवरुद्ध होने से मौत होने की पुष्टि की गई है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रसपा जिलाध्यक्ष सहित दो पर हत्या की रिपोर्ट

शीतगृह में फंदे पर लटका मिला था शव, हुआ था बवाल
शनिवार को बकाया वेतन का हिसाब करने बुलाया था शीतगृह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed