फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कागजों में सीट में दर्ज बसें स्लीपर बन कर भर रही फर्राटा

कागजों में सीट में दर्ज बसें स्लीपर बन कर भर रही फर्राटा

Sun, 23 Dec 2018 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कागजों में सीट में दर्ज बसें स्लीपर बन कर भर रही फर्राटा
फर्रुखाबाद। मैनपुरी में स्लीपर बस पलटने से 19 लोगों की मौत के बाद शनिवार को राजेपुर क्षेत्र में फिर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए। अवैध तरीके से चल रहीं स्लीपर बसों पर प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा है। कागजों में सीट में दर्ज बसों को माफिया स्लीपर बनाकर सड़कों को दौड़ा रहे हैं। शाम होते ही कादरीगेट चौकी के आसपास स्लीपर बसों का बाजार सज जाता है। यहां से सवारियां भरने के बाद बसें दिल्ली, जयपुर समेत अन्य रूट पर रवाना होती हैं।
विज्ञापन


जुलाई 2018 में जयपुर से फर्रुखाबाद आ रही स्लीपर बस पलट गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन से अवैध तरीके से चल रही स्लीपर बसों के खिलाफ शिकंजा कसने को छापेमारी अभियान शुरू कराया। तो पता चला कि जिले से दूसरे राज्यों को करीब 90 स्लीपर बसें रोज सवारियां लेकर जाती हैं। अभियान के दौरान करीब 40 बसों को स्लीपर में पंजीकृत किया गया। बस माफिया के सफेदपोशों से संपर्क होने से अभियान को अफसरों ने कुछ दिन चलाने के बाद बंद कर दिया। इससे बस माफिया बेखौफ होकर अवैध स्लीपर बसों का संचालन करने लगे।
विज्ञापन


करीब 50 बसें जो स्लीपर बन कर दूसरे राज्यों तक फर्राटा भर रही हैं। यह परिवहन कार्यालय के अभिलेखों में सीट में दर्ज हैं। बस माफिया ने इनको अवैध तरीके से स्लीपर बनवा रखा है। इनमें क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है। शाम होते ही कादरीगेट चौकी के आसपास स्लीपर बसों का बाजार सज जाता है। यहां रात नौ बजे तक स्लीपर बसें आती रहती हैं। जो सवारियों को लेकर दूसरे राज्यों को रवाना होती हैं। इन बसों को चलवाने वालों के खिलाफ प्रशासन और परिवहन निगम के अफसर कोई कार्रवाई नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे से चंद दूरी पर सजते ट्रैवल्स एजेंसी के काउंटर
शहर स्थित रोडवेज बस अड्डे से एक किलोमीटर दूरी तक प्राइवेट बसों के खड़े होने और सवारियों को भरने पर शासन ने रोक लगाई हैं। इसका आदेश भी जिला मुख्यालय आया था। यह आदेश बस माफिया के आगे बेअसर साबित हो रहा है। लाल दरवाजे पर रोडवेज बस अड्डा है। यहां से कादरीगेट चौकी करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। कादरीगेट चौकी और लालदरवाजे के बीच एक दर्जन से अधिक ट्रैवल्स एजेंसियां खुली हैं। इनके शाम होते ही काउंटर लग जाते हैं। स्लीपर बसें शाम होते ही यहां आकर खड़ी हो जाती हैं और सवारियां को भरकर रवाना होती हैं। कुछ बसें तो बस स्टैंड के सामने ही सवारियां भरती रहती हैं।


करीब 40 बसें स्लीपर और 90 बसें सीट में पंजीकृत हैं। स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो बस राजेपुर में पलटी है। वह पंजीकृत है या नहीं, इसकी भी जांच कराई जाएगी। - मोहम्मद हसीब, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed