फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सरेराह दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

सरेराह दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Mon, 25 Feb 2019 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सरेराह दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मदारवाड़ी मुख्यमार्ग पर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से युवक मौके से खिसक गए।
विज्ञापन


मदारवाड़ी मोहल्ला निवासी शिवम कुमार केटरिंग का काम करता है। सोमवार को वह बाइक से मदारवाड़ी मार्ग से आईटीआई की ओर जा रहा था। मदारवाड़ी ट्रांसफार्मर के पास काली देवी निवासी गौरव कुमार और उसके साथी ने शराब के नशे में शिवम को रोक लिया और पैसे के लेनदेन को लेकर गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर मुख्यमार्ग पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों ने ईंटें चलाना शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मारपीट में गौरव कुमार घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष भाग गए। शिवम ने बताया कि गौरव शादी-बरातों में बर्तन धोने का काम करता है। बीते दिन उसने गौरव का काम एक शादी समारोह में लगवाया था। काम के बाद उसने गौरव का भुगतान कर दिया था। शराब के नशे में गौरव ने उसे रोक लिया और रुपये के भुगतान को लेकर गालीगलौज कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed